गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद। ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जातिगत जनगणना पिछड़े वर्ग लोगों के हित में है। इससे उन्हें भविष्य में लाभ मिल सकेगा। राज्यमंत्री ने ये बातें रविवार को शहर के घंटाघर क्षेत्र में भाजपा और ओबीसी मोर्चे के नेतृत्व में आयोजित जातिगत जनगणना जश्न समारोह में कहीं। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जब प्रत्येक राज्य सरकार के पास पिछड़े लोगों का स्पष्ट आंकड़ा होगा तो उनके लिए रोजगार, शिक्षा, व्यवसाय और निजी क्षेत्र से जुड़ीं कई तरह योजनाएं लाने में आसानी हो सकेगी। इससे पिछड़ा वर्ग के लोगों को कई विकल्प मिल सकेंगे। साथ ही, उनके उत्थान, विकास और उनकी शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। राज्यमंत्री ने कहा कि हम जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत करते हैं। इस जश्न समारोह का आयोजन बीते दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.