जमशेदपुर, मई 3 -- जमशेदपुर। केंद्र सरकार की ओर से जनगणना में जातिगत जानकारी को शामिल करने के फैसले का भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा ने स्वागत किया है। मोर्चा अध्यक्ष सागर राय ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में युगांतकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला दशकों से उठ रही देशव्यापी मांग का सम्मान है।सागर राय ने कहा कि देश में आखिरी बार जाति आधारित जनगणना 1931 में हुई थी और 2011 की सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना के आंकड़े आज तक सार्वजनिक नहीं किए गए। जातीय आंकड़ों के अभाव में ओबीसी समाज को योजनाओं और आरक्षण का समुचित लाभ नहीं मिल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...