रांची, मई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में जातिगत जनगणना की सच्चाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाएगा, ताकि आम लोगों तक पूरा सच सामने आ सके। जातिगत जनगणना की मांग का मोदी सरकार लंबे समय से मजाक उड़ाती रही और इसके विरोध में बातें करती थीं, लेकिन कांग्रेस के निरंतर दबाव और राहुल गांधी के मुखर होकर जातिगत जनगणना को सामाजिक न्याय के लिए आवश्यक बताकर लगातार संघर्ष करने के कारण केंद्र सरकारी इस मांग को मानने को बाध्य हो गई और जातिगत जनगणना करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ रैली में जातिगत जनगणना के संदर्भ में इन मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। रैली में आने वाले लोगों को भाजपा के बहुजन विरोधी सोच जातिगत जनगणना के विरोध और सामाजिक न्याय को दबाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.