दुमका, फरवरी 18 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा क्षेत्र के प्रज्ञा केंद्रों में इन दिनों जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि प्रमाण पत्र बनने में काफी अधिक समय लग रहा है, जिससे उन्हें शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, छात्रवृत्ति, परीक्षा फॉर्म तथा अन्य आवश्यक आवेदन पत्र समय पर जमा करने में कठिनाई हो रही है। कई छात्रों ने बताया कि निर्धारित तिथि नजदीक होने के बावजूद प्रमाण पत्र नहीं मिलने से उनका भविष्य प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। वहीं आम नागरिकों ने भी बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं दस्तावेजी कार्यों के लिए जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र जरूरी होता है, लेकिन समय पर दस्तावेज नहीं मिलने से उन्हें बार-बार प्रज्ञा केंद्र एवं अंचल कार्यालय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.