पटना, जुलाई 12 -- बिहार के 8053 ग्राम पंचायतों में संचालित आरटीपीएस केंद्रों पर अब 65 तरह की सेवाएं मिलेंगी। इसमें 45 तरह की नई सेवाएं हैं। इसके पहले जाति, आवास, आय प्रमाण पत्र सहित 20 तरह की सेवाएं ही मिल रही थी। आरटीपीएस केंद्रों पर 45 नई सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को अब सरकारी सेवाओं के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इस सप्ताह से लोगों को यह सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। नई सेवाओं में कृषि, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, योजना विकास, राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा तथा समाज कल्याण विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल की गई हैं।छात्रवृत्ति योजना की भी सुविधा मिलेगी अब ग्राम पंचायतों में संचालित आरटीपीएस केंद्रों पर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.