लखनऊ, जनवरी 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने जाड़े की छुट्टियों (शीतावकाश) के दौरान पारस्पकि स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। संगठन ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री समेत अन्य जिम्मेदारों को पत्र भेजकर पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि बेसिक शिक्षा में गर्मी और जाड़े की छुट्टियों में परिषदीय शिक्षकों के जिले के अंदर (अंतःजनपदीय) तथा जिले के बाहर (अंतरजनपदीय) पारस्परिक स्थानांतरण किए जाने की व्यवस्था है। जाड़े की छुट्टिया आज से प्रारम्भ हो गईं लेकिन इस संबंध में अब तक कोई आदेश नहीं दिए गए हैं। इससे पारस्परिक स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हजारों शिक्षकों के लिए नया साल फीका पड़ता दिखाई दें रहा है, जिसको लेकर शिक्षकों में असंतोष है। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.