मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 31 -- आखिरकार परिक्रमा मार्ग-सरकुलर रोड पर लगे यूनिपोल को लेकर जाट महासभा एवं रेशू एडवरइाइजिंग कंपनी के प्रोपराइटर के बीच विवाद का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। जाट महासभा के बैनर तले सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट में चौधरी चरण सिंह चौक पर अनैतिक कब्जे एवं रेशू द्वारा किए गए विभिन्न अवैध कार्यों की जांच के लिए कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे, इस बात की भनक लगते ही व्यापारी नेता संजय मित्तल और पूर्व विधायक अशोक कंसल के साथ सत्यप्रकाश रेशू भी धरना स्थल पर पहुंचे और चौधरी चरण सिंह चौक को यूनिपोल समर्पित करने की घोषणा कर दी। इसकी घोषणा होते ही दोनों पक्षों के बीच विवाद का पटाक्षेप हो गया। हालांकि इस मामले में सत्यप्रकाश रेशू बैकफुट पर आते हुए नजर आए। इसकी खूब चर्चाएं शुरू हो गई। बता दें कि दो दिन पूर्व सत्यप्रकाश रेशू ...