मेरठ, जनवरी 14 -- परीक्षितगढ़। सद्भावना जाग्रति फाउंडेशन ने नगर पंचायत कार्यालय पर निशुल्क रूक्मिणी वस्त्र बाजार का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन चेयरमैन हिटलर त्यागी व ईओ मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान 45 साड़ियां, 35 स्वेटर, 24 कार्डिगन, 27 शॉल, 15 जैकेट, 30 गर्म सूट, बच्चों के सूट, बेडशीट जरुरतमंदों को दिए। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि इस बाजार का जरुरतमंदों ने भरपूर लाभ उठाया। कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, विभूति सक्सेना, रेखा सैनी, शिक्षा, प्रियंका, हिमानी, कशिश, वासु, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक संदीप गौतम, आशीष, चीनू यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.