हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम से दर्शन कर हरिद्वार लौट रहे एक युवक से हल्द्वानी में अज्ञात लोगों ने मारपीट के बाद लूटपाट कर दी। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक लक्सर हरिद्वार का रहने वाला युवक बीते शनिवार को अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम में दर्शन करने गया था। वापसी में हल्द्वानी आते समय उसे काफी देर हो गई। रात ज्यादा होने पर युवक ने रैन बसेरे की तलाश शुरू की, ताकि रात गुजारने के बाद वह सुबह हरिद्वार के लिए रवाना हो सके। किसी राहगीर ने उसे राजपुरा में रैन बसेरा होने की जानकारी दी। इस पर युवक राजपुरा पहुंच गया। यहां उसे दो युवक मिले, जिनसे पीड़ित ने रैन बसेरे का पता पूछा। दोनों युवक उसे रैन बसेरे तक पहुंचाने के नाम पर रेलवे ट्रैक तक ले गए और लूटपाट कर दी। आरोपियों...