जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने जागृति संस्था एवं पूर्णिमा नेत्र न्यायालय के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन बागबेड़ा के परशुराम भवन में रविवार को किया गया। इस दौरान कुल 137 लोगों ने जांच कराई जिनमें से 17 लोगों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया। डॉ. शिखा सृजन ने बताया कि 11 मार्च को पूर्णिमा नेत्रालय आम बागान मैदान के पास जो लोग आयुष्मान कार्ड लेकर आएंगे उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।शिविर का आयोजन बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संयोजक विनोद राम जो जागृति मंच के भी संयोजक हैं, के द्वारा किया गया। जिला भाजपा नेता एवं बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने इस मौके पर कहा कि बड़े पैमाने पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन सहित अन्य बीमारियों के लिए बड़े चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.