मेरठ, फरवरी 17 -- मेरठ। जागृति विहार इलाके में लगातार सातवें दिन भी वन विभाग के कर्मचारियों और लोगों ने अजगर की तलाश जारी रखी। 30 फीट लंबा बताया जा रहा अजगर फिलहाल नहीं मिला। नगर निगम ने इलाके में नाला और आसपास सफाई कार्य कराया। छात्र नेता विनीत चपराना ने नगर निगम अधिकारियों से जागृति विहार सेक्टर-2 एवं जागृति विहार स्थित बिजलीघर के पास नाले की साफ-सफाई कराने की मांग प्रमुखता से उठाई थी। सोमवार को अफसरों के घेराव की चेतावनी दी थी। रविवार को नगर निगम की तरफ से नाला साफ करने वाली बड़ी मशीन पहुंच गई है। अब बिजली अधिकारियों से बात कर शटडाउन करा बिजलीघर के पास नाले की सफाई कराई जाएगी। बिजलीघर के पास ही अजगर को देखा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.