रांची, अगस्त 9 -- रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण जागृति महिला शाखा की आम सभा की बैठक बिरसा चौक स्थित बागड़ी भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और प्रमिला सराफ को अध्यक्ष, खुशबू शारदा को सचिव और पूजा बागड़ी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी के सदस्य अध्यक्ष: प्रमिला सर्राफ, सचिव खुशबू शारदा, कोषाध्यक्ष पूजा बागड़ी होगी। नवनियुक्त पदाधिकारियो को रांची दक्षिण शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया, सचिव राघव शारदा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव केडिया, बलबीर जैन, सुरेश बोथरा सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी। इस बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, महिला जागृति शाखा के संस्थापक रोहित शारदा, पूर्व अध्यक्ष संगीता शारदा, संगीता बागड़ी, अन्य सदस्य उर्मिला मोटानी, बिना शारदा, अ...