सीवान, मई 17 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान और जागरूकता के लिए चलाए जारहे महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं जागरूक होकर सामाजिक कार्यों में जुड़ने लगी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में खुद को आत्म निर्भर बनने का प्रयास भी कर रही है। जिस संवाद को लेकर प्रखण्ड के बहुआरा कादिर पंचायत में उत्थान जीविका महिला ग्राम संगठन एवं पुष्पा जीविका महिला ग्राम संगठन में बीडीओ संदीप कुमार और प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक नलिनी रंजन झा के मार्गदर्शन में महिला संवाद का आयोजन सुचारू रूप से किया गया। बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को जागरूक कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उसको समाजिक गतिविधि से जोड़ने का एक अच्छा प्रयास है। जिससे महिला आत्म निर्भर बनेगी। कार्यक्रम में क्षेत्र...