रुडकी, मार्च 24 -- विश्व टीबी दिवस पर इनर व्हील क्लब ने सोमवार को जागरूकता अभियान चलाकर निजी अस्पतालों में पोस्टर लगाए। लोगों को इस रोग से बचाव और अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई। रेलवे रोड स्थित निजी अस्पतालों में जागरूकता अभियान के दौरान इनर व्हील की अध्यक्ष रमा भार्गव ने बताया कि यदि घर के किसी सदस्य को टीबी है, तो यह आसानी से अन्य लोगों में फैल सकती है। इससे बचाव के लिए रोगी को घर में मास्क पहनना चाहिए और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। समय-समय पर बलगम की जांच कराना भी आवश्यक है। डॉ. संगीता अग्रवाल ने कहा कि जागरूकता ही हर बीमारी का सबसे प्रभावी इलाज है। इस अवसर पर सुमन, चंचल वाधवा, रजनी आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.