पाकुड़, दिसम्बर 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के संकल्प के तहत एनीमिया जागरूकता रथ 2025 को उपायुक्त मनीष कुमार एवं सिविल सर्जन, पाकुड़ डॉ़ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ़ मनीष कुमार द्वारा पुराना सदर अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान 30 दिसंबर 2025 तक कैंपेन मोड में निरंतर संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि एनीमिया एक गंभीर किंतु पूर्णतः रोकी जा सकने वाली स्वास्थ्य समस्या है। जन-जागरूकता, संतुलित एवं पोषक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा समय पर उपचार के माध्यम से इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही एनीमिया उन्मूलन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.