कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान जनजागरूकता रैली को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर तक निकाली गई। रैली में बेसिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं, आशा कार्यकत्री आदि शामिल रहीं। जनपद में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। इसके अन्तर्गत जनपदवासियों को मच्छरों एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के विषय में जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर डीएम ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव जागरूक रहकर किया जा सकता है। लोगों को कैसे जागरूक किया जाय इसकी जानकारी रैली के माध्यम से तो दी ही जाएगी इसके अलावा माह भर अभियान चलेगा। इस दौरान बच्चों ने 'स्वस्थ्य व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.