भदोही, जनवरी 31 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर कार्यक्रम किया गया। रोड सेफ्टी क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में राह-वीर योजना एवं कैशलेस चिकित्सा योजना के बारे में जागरूक किया। प्राचार्या डा. माया ने सरकार द्वारा चलाई जा रही राह-वीर योजना एवं कैशलेस चिकित्सा योजना दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित व्यक्ति की चिकित्सकीय आर्थिक अवरोध को दूर करती है। साथ ही हर नागरिक को पीड़ित व्यक्ति के मदद के लिए भी प्रोत्साहित करती है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डा. अंकिता तिवारी राह-वीर योजना एवं कैशलेस चिकित्सा योजना स्वयंसेवकों को न केवल जागरूक बनाती है, बल्कि उन्...