पाकुड़, फरवरी 12 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत आयोजित वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के दौरान गुरुवार को डुमरचिर पंचायत भवन में विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम के जरिए ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में मुख्य रूप से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अमल कुमार और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक संजय यादव मौजूद थे। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विशेष रूप से उन ग्राहकों की मदद की गई जिनके खाते लंबे समय से लेनदेन न होने के कारण बंद पड़े थे। शिविर में ही दर्जनों ग्रामीणों का मौके पर ई-केवाईसी कर उनके खातों को फिर से सक्रिय किया गया। सावधानी ही सुरक्षा ...