मऊ, मार्च 21 -- पूराघाट। स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय प्रथम कोपा कोहना के बच्चों ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली को कोपाकोहना के सभासद बुद्धिराम राजभर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से बच्चों ने जागरूकतापरक नारे से बच्चों के अभिभावकों को जागरूक किया। कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम कोपा कोहना के प्राथमिक विद्यालय से निकली जागरूकता रैली कोपागंज कस्बा के भरत मिलाप, चौक, चमन रोड, भातकोल मोड़ और कसारा मोड़ होते हुए पुन: प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में नारे लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे। साथ ही आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओं के नारे भी लगा रहे थे। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने लोगों को अपने बच्चों को व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.