संतकबीरनगर, फरवरी 5 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता को लेकर बुधवार को प्रभादेवी शिक्षण संस्थान के छात्र एवं छात्राओं ने खलीलाबाद शहर में आकर्षक झांकियों के साथ भव्य महारैली निकाली । रैली को एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, सीओ ट्रैफिक प्रियम राजशेखर पांडेय, एमडी पुष्पा चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकियों और नारों के जरिए बच्चों ने सुरक्षित सफर का संदेश दिया। सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता रैली प्रातः 10 बजे से मोती चौराहा से शुरू हुई जो, बैंक चौराहा, गोला बाजार, मेंहदावल रोड होते हुए बाईपास चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में प्रभा देवी कॉलेज के स्नातक व स्नातकोत्तर कला, विज्ञान, वाणिज्य, विधि संकाय के छात्र-छात्राओं के साथ प्रभावती सुपर केयर हॉस्पिटल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.