कन्नौज, फरवरी 11 -- कन्नौज। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम और सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर बुधवार को शिक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से बाइक रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर अभिभावकों और युवाओं को बच्चों की शिक्षा के अधिकार तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिभागी जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर और स्लोगन के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते हुए कहा कि आरटीई अधिनियम का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि समाज का कोई भी वर्ग शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से कमजोर और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.