गढ़वा, अप्रैल 25 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। उच्चतम न्यायालय व झाखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष नलिन कुमार व सचिव निभा रंजन लकड़ा के निर्देश पर गुरुवार को कैलान पंचायत सचिवालय में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पंचायत व्यवस्था और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत उप मुखिया सुरेंद्र यादव के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था आम जनता को सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। यह स्थानीय स्तर पर शासन की ऐसी प्रणाली है जिससे आम लोग सीधे तौर पर शासन व्यवस्था में भागीदारी कर सकते हैं। अपने क्षेत्र को विकास के पथ पर ले जा सकते हैं। पीएलवी अरविंद तिवारी ने पंचायती राज व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.