अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा। यूनिसेफ की गावी पीसीआई योजना के तहत महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसी को लेकर एसीएमओ डॉ.जसकरन गंगवार ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय से टीका मित्र वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि टीका मित्र वाहनों से मोहल्ला इस्लामनगर, सराय कोहना, इकरार नगर, जाकिर नगर, तकिया मोती शाह, लकड़ा, ईशाक नगर समेत पूरे अमरोहा शहर में बच्चों और महिलाओं के टीकाकरण का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। शासन की मंशा मुताबिक टीकाकरण लक्ष्य को 100 फीसदी तक हासिल करना विभाग की प्राथमिकता में है। इस दौरान गावी पीसीआई यूनिसेफ टीम के सीनियर कलस्टर कोर्डिनेटर मनोज कुमार शर्मा, डीएमसी माला कुशवाहा, कमर गुलरेज, प्रदीप कुमार, डॉ.जावेद अख्तर सिद्दीकी, डॉ.सुखदेव सिंह, मोहम्मद याकूब, एहसान अली, मोहम्मद फाजिल आदि मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.