महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, निज संवाददाता। आज विश्व एड्स वैक्सीन दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य एचआईवी/एड्स से होने वाले खतरे को कम करने और समाप्त करने के लिए एक प्रभावी वैक्सीन के विकास पर ध्यान आकर्षित करना है। डॉक्टरों का कहना है कि एड्स लाइलाज बीमारी है। लेकिन जागरूकता से यह बीमारी कंट्रोल हो सकती है। बीमारी को समाप्त करने के लिए वैक्सीन जरूरी है। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहल जारी है। जिले में 2450 एड्स पीड़ित पंजीकृत हैं। ये पीड़ित जीवन बढ़ाने के लिए एआरटी दवा ले रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि जानकारी के अभाव में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसे कंट्रोल करना जरूरी है। इसके लिए जागरूकता पर जोर देना है। जागरूकता कार्यक्रम में एड्स होने के कारण और उससे बचाव पर विशेष जोर देना है। एआरटी दवा लेने से पीड़ित की रोग से लड़ने के लिए प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.