कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को जिले भर की पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बहू-बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। किसी भी स्थिति से निपटने का तौर-तरीका बताया गया। मां झारखंडी देवी मंदिर एवं दुर्गा पंडाल पश्चिमशरीरा, मां शीतला धाम कड़ा, रिजवी कॉलेज तिराहा करारी, ग्राम पचासा थाना सैनी, कोखराज दुर्गा पूजा पंडाल, पइंसा के कैमा, उदहिन बाजार व घटमापुर दुर्गा पूजा पंडाल आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारियों ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 181 (महिला हेल्पलाइन) आदि के बाबत विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं के लिए ...