सिमडेगा, जनवरी 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को समाहरणालय सभागार परिसर से जागरूकता रथ गांव की ओर रवाना किया गया। जागरुकता रथ को डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी, डीटीओ संजय बाखला, डीएसपी रणवीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र रोहिल्ला, विधायक प्रतिनिधि समी आलम, संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि रथ के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। मौके पर डीसी ने कहा कि जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है और लोगों को इस सार्वजनिक मुद्दे से अवगत होने की जरूरत है। अकेले पुलिस ही सड़क दुर्घटनाओं को कम नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब तक जिले का हर नागरिक जागरूक नहीं होगा, सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाया जाना संभव नहीं है। सभी लोगों को सड़क दुर्घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.