मऊ, जनवरी 14 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल अधिकारी कमलेश कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हम अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन की भी रक्षा कर सकते हैं। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान हेलमेट लगा, जान बचाओ और सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा जैसे नारों के माध्यम से आमजन को संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के...