बक्सर, फरवरी 9 -- नगण्य लोगों का मानना है कि प्रशासन द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाए विभागों में जनता दरबार रहा फीका, गिनती के पहुंचे फरियादी डुमरांव, संवाद सूत्र। सूबे की सरकार द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह सोमवार व शुक्रवार को जन सुनवाई की व्यवस्था की गई है। इसके तहत सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम जनता की शिकायतें सुनने और उनका समाधान कर रहे हैं। बावजूद इस व्यवस्था का अपेक्षित लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसका प्रमुख कारण जनसुनवाई व जनता दरबार को लेकर समुचित प्रचार-प्रसार का अभाव बताया जा रहा है। सोमवार को सरकारी निर्देश के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। लेकिन, जागरूकता की कमी के चलते पीड़ित लोगों की संख्या नगण्य रही। प्रखंड क...