पीलीभीत, जुलाई 12 -- समाधान आईएपीटी अन्वेषिका के तत्वावधान में गणित-दो दिवस के उपलक्ष्य में सुरेश शुक्ला पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंधक निदेशिका पंकज शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आठ जुलाई को गणित-दो दिवस मनाया जाता है। प्रौद्योगिकी में गणित के एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। ऑनलाइन गणित की क्षमता के अन्वेषण को प्रोत्साहित करना प्रौद्योगिकी है। कंपोजिट स्कूल नखासा के प्रधानाध्यापक अमित शर्मा ने बताया कि गणित की मूलभूत बातों और कलात्मक प्रदर्शन के मध्य संबंध स्थापित करना है। आज का दिन का महत्व गणितीय खोज और कलात्मक प्रदर्शन में रचनात्मक को बढ़ावा देना है। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि आज का दिन गणित और प्रौद्योगिकी के अंतसंबंध के उजागर करता है। जागरुकता प्रतियोगिता में...