सहारनपुर, मार्च 10 -- गंगोह । श्री शिव दुर्गा जागरण कमेटी मोहल्ला मखदूमजहां सराय द्वारा जागरण से पूर्व नगर में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। रात्रि में मां भगवती का जागरण हुआ। शोभायात्रा में माँ भगवती की पावन ज्योति को बेहद आकर्षक ढंग से सजे रथ में विराजमान किया गया था। जिसका नगरभर में पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते और जयघोष करते चल रहे थे। बडी संख्या में महिलाएं मंगल कलश और मंगल कलश व ध्वज लेकर चल रही थी। आयोजकों के अनुसार 10 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। अनिल सैनी, बिजेंद्र सैनी, खडग़ सिंह, राकेश शर्मा, सुनील, अजय, अंकुर प्रजापति, संजीव शर्मा, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.