रुद्रपुर, फरवरी 23 -- सितारगंज। श्री शिव शक्ति मंदिर सिसईखेड़ा में आयोजित जागरण कार्यक्रम में भी प्रेमानंद महाराज व राधे-राधे के जाप चला। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायिका खुशी जोशी, भजन गायक हिमांशु राणा व सचिन सुरीला ने नशे के खिलाफ व सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की। श्री शिव शक्ति मंदिर सिसईखेड़ा में दशम वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित जागरण में भक्तजन रविवार की रातभर झूमते रहे। भजन गायिका खुशी जोशी, भजन गायक हिमांशु राणा व सचिन सुरीला ने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान शिव-पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी, हनुमान, काली माता की आकर्षक झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। जागरण में गायकों ने बृद्धांवन, खाटू श्याम को लेकर भजन भजन गाये। प्रेमानंद महाराज के बोल नाप जप पर भी भजन गाये गये। राधा रानी व कृष्ण लीला को लेकर गाये भजनों में भक्...