लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज में जागरण कार्यक्रम में गई महिला के घर से सोमवार की भोर चोरों ने जेवर व नकदी पार कर दिए। पीड़िता ने दो लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के पुरनिया सेक्टर-के निवासी अनीता सिंह के मुताबिक वह सोमवार की रात मोहल्ले में ही चल रहे जागरण कार्यक्रम में गई थीं। इस बीच भोर पहर उनके घर में चोरी हो गई। कार्यक्रम से लौटकर उन्होंने देखा तो घर में सामान बिखरा था। अनीता के मुताबिक चोरों ने 10 हजार कैश, सोने के झाले, पायल, मंगलसूत्र आदि पार कर दिया। पीड़िता ने पड़ोस के ही अक्ष्यवर राजपूत उर्फ मयंक व विकास पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.