हजारीबाग, मार्च 12 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि प्रखंड की बरांय पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर के रहने वाले जाकिर हुसैन ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। गलती से यूपीआई से खाते में आए 50 हजार की राशि उन्होंने वापस कर दिया। उनकी इस ईमानदारी की काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि बीते 10 मार्च को जाकिर के खाते में 50 हजार रूपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। शुरुआत में तो वह चौंक गए कि कहीं साइबर फ्रॉड का मामला तो नहीं है। कुछ देर बाद हीं उनके मोबाइल में एक आदमी ने फोन कर कहा कि यूपीआई ट्रांजेक्शन के दौरान गलती से उनके बैंक खाते में पैसा चला गया है। होली के त्योहार को लेकर ये रूपये उन्हें अपनी मां के पास भेजने थे। इस बीच एक गलती की वजह से पैसे उनके खाते में ट्रांसफर हो गए। वे पैसे उन्हें वापस कर दें। उन्होंने अपना परिचय बिहार के बांका जिले के धौरेया थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.