महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम परतावल ब्लॉक के अंतर्गत मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता व फर्जी भुगतान का मामला गरमाता जा रहा है। ग्राम पंचायत अन्ध्या सहित करीब एक दर्जन गांवों में बिना कार्य कराए लाखों रुपये के बंदरबांट का आरोप लगा है। मामला तब सुर्खियों में आया जब अन्ध्या निवासी एक महिला ने शपथ पत्र के साथ डीएम से शिकायत की कि उनके खेत में बिना समतलीकरण और मेड़बंदी हुए ही 1 लाख 64 हजार 556 रुपये का फर्जी भुगतान निकाल लिया गया। क्षेत्र के बुधिरामपुर, धनहा नायक, हरपुर तिवारी, सोहसा बांसपार जैसी पंचायतों में भी मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से बचते हुए कागजों पर काम दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग की बात सामने आई है। गांवों में फसल की स्थिति और भुगतान के आंकड़ों में विसंगति भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रही है। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.