आजमगढ़, फरवरी 24 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड रानीपुर अंतर्गत ग्राम सभा फतेहपुर में विगत दिनों विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम ने पहुंचकर जांच किया था। टीम के सदस्यों ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया। इस बीच ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट आने से पहले ही आनन-फानन में ग्राम प्रधान द्वारा पटिया विहीन नालियों पर पटिया लगाने समेत अन्य कार्य शुरु कर दिया गया है। जबकि अभी जांच रिपोर्ट आना शेष है। ग्रामीणों ने बताया कि जो विकास कार्य कराए जा रहे हैं, वह जल्दबाजी में कराए जा रहे हैं। ऐसे में विकास कार्य कितना गुणवत्तापूर्ण कराया जा रहा है, इसको लेकर ग्रामीण काफी संशकित हैं। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.