एटा, अक्टूबर 16 -- एटा। दो चिकित्सीय पैनल और वीडियोग्राफी में श्याम सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव पूरी तरह से गलने के कारण शव में केवल हड्डी रह गई थी। इस कारण मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हडिड्यों को सुरक्षित रखते हुए जांच के लिए आगरा भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस डीएनए भी कराएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इससे पहले घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हादसे में मौत मानकर चल रही है। बता दें कि कसबा रिजोर निवासी श्याम सिंह (26) पुत्र सत्यपाल 27 सितंबर को मौसेरे भाई की पत्नी को छोड़ने के लिए गांव सैदपुर मलावन गया था। उसके बाद से घर नहीं लौटा था। थाना रिजोर में घरवालों ने गुमशुदी भी दर्ज कराई थी। पुलिस के साथ-साथ घरवाले लगातार तलाश कर रहे थे। बुधवार दोपहर को युवक का शव थाना मलावन क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.