मऊ, अप्रैल 5 -- मधुबन। नगर पंचायत के भोलारोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों की छापेमारी से हड़कंप मच गया। जीएसटी से संबंधित प्रपत्रों की जांच में अधिकारियों को तमाम खामियां मिलीं। दुकान के मालिक को समन देते हुए जवाब तलब किया। सुपरिटेंडेंट जीएसटी आजमगढ़ बृजेश कुमार सिंह, सुपरिटेंडेंट सूर्यकांत मौर्य, निरीक्षक अंविकेश प्रताप सिंह दल-बल के साथ भोलारोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर अचानक आ धमके। इस दौरान अधिकारियों ने जीएसटी से संबंधित प्रपत्रों को गहनता से खंगाला तो तमाम खामियां मिली। इसके बाद दुकान के मालिक को समन देते हुए जवाब तलब किया। अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी चोरी की शिकायत के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश के क्रम में कार्रवाई की गई है। उधर, जीएसटी विभाग के छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.