सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की अवैध अस्पताल, पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर दरियादिली बरकरार है। शोहरतगढ़ में सीएचसी के सामने पैथोलॉजी व डेंटल क्लीनिक अवैध रूप से संचालित मिलने पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने कार्रवाई का निर्देश दिया था, बावजूद डीएम के हटते ही मामला ठंड बस्ते में चला गया। इसके बाद लोग नाम व स्थान बदलकर व्यवसाय करने लगे हैं। यही हाल जनपद में कई जगहों का है। इसके बाद भी कार्रवाई न होने से अवैध केंद्र संचालकों के हौसले बुलंद हैं। दरअसल, जनपद में अवैध तरीके से निजी अस्पताल, पैथोलॉजी, एक्स-रे सेंटर्स व अल्ट्रासाउंड चलाने वालों की बाढ़ है। इन केंद्रों पर आए दिन घटनाएं भी होती हैं। इन संचालकों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट भी संदेह के घेरे में रहती है। इस पर नकेल कसने के लिए जनपद स्तरीय टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.