बाराबंकी, सितम्बर 1 -- कोठी। विकास खंड सिद्धौर की पंचायत मेनहुआ पलौली की प्रधान ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में वन दरोगा पर पौधरोपण व नाली निर्माण का फर्जी बिल लगा कर धन गबन का आरोप लगाया था। इसकी जांच रेंजर हरख ने की थी। जांच में आरोप निराधार पाए गए हैं। मेनहुआ पलौली पंचायत की प्रधान शिव कुमारी यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया था कि क्षेत्रीय वन दरोगा पिछले 15 साल से तैनात हैं। आरोप है कि उन्होंने 2022 में किए गए पौधरोपण को वर्ष 2024 में पौधरोपण बता कर फर्जी बिल व वाउचर बनाया है। जिसमें 20 हजार गड्ढों व दो हजार मीटर सुरक्षा नाली बनाए जाने की धनराशि निकाली गई है। प्रधान के मुताबिक वन दरोगा ने पौधों की निराई, गुड़ाई व सिंचाई का भी फर्जी बिल बनाकर धनराशि निकाली। उन्होंने वन दरोगा को हटाने व गबन की राशि की वसूल...