एटा, जुलाई 3 -- मेडिकल कालेज के मेडिसिन ओपीडी में पहुंचे दो बुखार रोगी जांच में मलेरिया पॉजिटिव निकले हैं। उनको वार्ड में भर्ती किया गया है। तीन-चार दिन में लगातार पांच मलेरिया पॉजिटिव निकलने के बाद जनपद में संख्या बढ़कर 15 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग बढ़ने पर निरोधात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को मेडिसिन वार्ड में जांच रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आने पर परिजनों ने भर्ती कराया है। वार्ड में भर्ती होकर उपचार लेने वाले मलेरियाा पॉजिटिव मरीजों में जैतपुरा निवासी 20 वर्षीय कंचन पत्नी महेश, गाजीपुर पहोर निवासी 45 वर्षीय गयादीन पुत्र नन्नूसिंह शामिल हैं। 20 वर्षीय कंचन को पांच-छह दिन से बुखार आने पर परिजनों ने गुरुवार को जांच करायी। जांच में कंचन मलेरिया पॉजिटिव आयी है। मलेरिया पॉजिटिव आने पर परिजनों ने उसे वार्ड में भर्ती करा...