चतरा, अगस्त 20 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर के सचिव अशोक कुमार के विरुद्ध दोष सिद्ध होने के बावजूद इनपर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। विद्यालय के पोषक क्षेत्र के ग्रामीण और पूर्व अध्यक्ष धनंजय कुमार सहित कई ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय के सचिव अशोक कुमार पर वित्तीय अनियमितता सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाये गये थे। ग्रामीणों के आरोप की जांच सीआरपी रामचंद्र ठाकुर के द्वारा विभागीय आदेश पर किया गया था। कई बिंदुओं पर लगाए गए आरोप की जांच सीआरपी के द्वारा किया गया। जिसमें सचिव अशोक कुमार पर लगाया गया आरोप सही पाया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा आरोपित शिक्षक अशोक कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया। स्पष्टीकरण तथ्यहीन होने के कारण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने शिक्षक अशोक कुमा...