हाजीपुर, मार्च 26 -- महुआ। अनुमंडल प्रशासन के द्वारा अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। अनुमंडल के पातेपुर में जांच के दौरान दो नर्सिंग होम सील किए गए। वहीं कई नर्सिंग होम संचालक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। इधर महुआ में भी नर्सिंग होम की जांच की गई। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर के राम ज्योति स्वास्थ्य परामर्श केंद्र सिमरवाड़ा तथा स्वास्थ्य सेवा सदन चिकनौटा में गड़बड़ियां पाई गई। जिसे सील किया गया। वहीं संचालक पर एफआईआर का निर्देश दिया गया है। साथ ही ऋषभ इमरजेंसी हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर चिकनौटा, चांदनी हॉस्पिटल पातेपुर, मां दुर्गा सेवा सदन और अल्ट्रासाउंड सेंटर पातेपुर की जांच की गई। कुछ में डॉक्टर नहीं पाए गए तो कुछ एक छोटे मकान में पाया गया। वहीं कई गड़बड़ियां पाई गई है। इससे अस्पताल संचालक को स्पष्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.