कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम की वजह से दूषित हुए भूजल के कारण लोगों की सेहत खराब हो रही है। जनवरी माह में रनियां के चार वार्डों से संकलित किए गए 120 लोगों के यूरिन के नमूने की जांच रिपोर्ट एम्स रायबरेली से मिल गई। इसमें आठ लोगों में मानक से अधिक फ्लोराइड पाया गया। जबकि लखनऊ से खून की जांच रिपोर्ट आनी अभी शेष है। रनियां के खानचंद्रपुर में जमा 90हजार एमटी क्रोमियम की वजह से रनियां क्षेत्र का पानी दूषित हो गया है। एनजीटी के निर्देश पर यहां के लोगों के बिगड़ रहे स्वास्थ्य की हर माह मानीटरिंग हो रही है। इसी क्रम में जनवरी माह में 10 से बाइस जनवरी तक चार वार्डो श्याम सुंदर नगर, केशव नगर, बजरंग नगर व आंबेडकर नगर के रहने वाले 120 लोगों के खून व यूरिन के नमूने संकलित किएगए थे। इनमें यूरिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.