बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : जांच पूरी, सिलाव में 127 में से 77 फर्जी शिक्षक अब भी तैनात 50 ने छोड़ी नौकरी, प्राथमिकी दर्ज होने के कारण नहीं आ रहे स्कूल फोटो : डीईओ ऑफिस। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। आखिरकार सिलाव में 127 फर्जी शिक्षकों की बहाली मामले की दूसरी जांच रिपोर्ट सौंप दी गयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 127 में से 77 शिक्षक अब भी तैनात हैं। जबकि, 50 लोगों ने नौकरी छोड़ दी है। अथवा, उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के कारण स्कूल नहीं आ रहे हैं। जांच रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने सिलाव के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से आठ बिन्दुओं का प्रतिवेदन मांगा है। शिक्षकों के नाम, तैनाती स्कूल, जांच प्रतिवेदन में पायी गयीं अनियमितताओं के आधार पर की गयी कार्रवाई, वेतन भुगतान कब तक स्थगि...