बरेली, जनवरी 17 -- बहेड़ी के मुड़िया टोल पर अवैध खनन में संलिप्त चालकों ने अपने ट्रक जांच टीम पर चढ़ा दिए। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया। बाद में पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई कर 37 ओवरलोड ट्रक सहित 40 वाहन जब्त किये, जबकि 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कुल 42 पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ 30 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा। डीएम अविनाश सिंह ने बिना आईएसटीपी और ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की 24 घंटे के लिए ड्यूटी लगाई है। गुरुवार शाम उत्तराखंड से करीब 40-45 वाहनों ने बहेड़ी के मुड़िया टोल पर प्रवेश किया। इनमें रेता, गिट्टी, बजरी आदि भरी हुई थी। सभी चालकों ने बिना कागज चेक कराए और बिना रुके एक राय होकर अपने वाहन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.