देवरिया, मई 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी में शिकायत की जांच करने गए लेखपाल को कुछ लोगों ने दौड़ा लिया। साथ ही अपशब्द बोला। इस मामले में गौरीबाजार पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरसिया पट्टी के रहने वाले अरविंद कुशवाहा राजस्व लेखपाल हैं। वर्तमान में वह रुद्रपुर तहसील में तैनात हैं। लबकनी गांव के रहने वाले विन्नू चौहान ने एक शिकायत की थी। शिकायत की जांच करने के लिए वह साथी लेखपाल उदय प्रताप शर्मा के साथ गांव पहुंचे। जांच के दौरान ही विन्नू चौहान, उसकी पत्नी कौशल्या, बेटा रमेश चौहान अपशब्द बोलने लगे और मारने के लिए लेखपाल को दौड़ा दिया। इस मामले में गौरीबाजार पुलिस ने बाप-बेटे समेत तीनों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.