फतेहपुर, मई 15 -- फतेहपुर। जुगाड़ और जतन से जिले में अपनी दूसरी पारी में तत्काल बिंदकी कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण स्थान का चार्ज पाने वाले इंस्पेक्टर राजकिशोर को चार दिनों में ही एसपी ने पैदल कर दिया। राजकिशोर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दस मई की रात बिंदकी कोतवाली का चार्ज पाने निरीक्षक राजकिशोर को 13 मई की रात ही एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर साइबर थाना प्रभारी लान सिंह को बिंदकी कोतवाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि राजकिशोर ने दो मई को आमद कराई थी। इसके पूर्व राजकिशोर साल 2023-24 में जिले में रह चुके थे। राधानगर थानेदार के रुप में लंबी पारी खेली थी। लेकिन वहां से कई मामलों में विवादित रहे जिससे पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। इसके बाद राधानगर थाने से हटा दिया गया था। वहां से हटने के बाद राजकिशोर को कौशांबी स्थातंरण हो गया था। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.