भभुआ, अक्टूबर 13 -- अखबार-पत्रिका में प्रकाशित खबर, पंपलेट, पोस्टर का करेंगे अवलोकन भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में बैठक हुई, जिसमें चुनाव के दौरान किसी राजनीतिक दल, अभ्यर्थी के प्रचार-प्रसार, विज्ञापन को जांचने-परखने के बाद समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा कि सामग्री प्रचार-प्रसार या विज्ञापन के लायक है या नहीं। इसके बाद प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। प्रिंट मीडिया के सभी समाचार पत्र-पत्रिकाएं, पम्पलेट, पोस्टर आदि का प्रतिदिन अवलोकन किया जाएगा। राजनीतिक पार्टी या अभ्यर्थी के निर्वाचन से संबंधित समाचारों के कतरन से संबंधित प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। इलेक्ट्रिक मीडिया, टीवी चैनल, रेडियो, एसएमएस इत्यादि का प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाएगा तथा राजनीतिक पार्टियों व अभ्यर्थियों के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.