पीलीभीत, फरवरी 21 -- जहानाबाद। जहानाबाद क्षेत्र के परेवावैश्य गांव के खेत में घास काटने गए युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। जहानाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विद्युत निगम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। परेवावैश्य गांव का 32 वर्षीय नत्थू सिंह शुक्रवार सुबह घर से घास काटने के खेत में गया था। दोपहर तक जब नत्थु घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां नत्थू सिंह मृत पड़ा था। पास में ही घास की गठरी भी पड़ी हुई थी। नत्थु सिंह के शरीर पर बिजली से जलने के कई निशान थे। नत्थू सिंह का शव जहां पड़ा था वहां ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन जा रही है। तार नीचे झूल रहे हैं। ग्रामीणों को कहना है कि नत्थु के सिर पर रखी घास का गठरी हाईटेंशन लाइन के छू गई। जिसके कारण नत्थु सिंह की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.