निज संवाददाता, सितम्बर 15 -- जहानाबाद के मखदुमपुर के विशुनगंज थाना क्षेत्र के अल्लागंज गांव में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक पत्नी का नाम प्रतिमा कुमारी उम्र 26 वर्ष है। घटना सोमवार सुबह की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार उसके पति अनूप चौधरी ने किसी विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद हुआ फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इसकी सूचना काफी देर से मिली। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर विशुनगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव घर के अंदर एक कमरे में पलंग के नीचे पड़ा था। माथे पर दो गोली मारी गई थी। रक्त भी पूरी तरह सूख चुका था। पुलिस के द्वारा इसकी सूचना उसके मायके के परिवार के लोगों को दी गयी। मृतका का मायके गया जिले के कोच गांव में है। प्राप्त जानकारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.